फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Crowds of people returning in trains and buses after Rakshabandhan

Saharanpur News: रक्षाबंधन के बाद ट्रेनों व बसों में लौटने वालों की भीड़

Sun, 30 Aug 2026 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 30 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Crowds of people returning in trains and buses after Rakshabandhan
सहारनपुर। रक्षाबंधन के बाद वापस लौटने की शनिवार को भी रोडवेज बसों व ट्रेनों में भीड़ रही। तीन दिन रोडवेज बसों में करीब 1.10 लाख महिला और सह यात्री ने मुफ्त सफर किया। करीब 2.25 करोड़ रुपये की यात्रा कराई गई।
विज्ञापन

रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा 27 अगस्त की रात 12 बजे से लागू हो गई थी, जो 29 अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रही। रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या और रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों व ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ रही थी। हाल यह रहा था कि बस स्टैंड पर अधिक भीड़ होने के चलते बसों की संख्या कम पड़ गई थी। यही हाल ट्रेनों का भी रहा था। रक्षाबंधन पर्व के अगले दिन शनिवार को रोडवेज बसों व ट्रेनों में वापस लौटने की भीड़ नजर आई। रेलवे रोड, दिल्ली रोड पर कांशीराम कॉलोनी और मानकमऊ बस स्टैंड पर अधिक भीड़ रही। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय मुफ्त यात्रा का करीब 1.10 लाख महिला व सह यात्री ने लाभ उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed