फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Young man-in-law video of Deoband

देवबंद में युवक-युवती की बनाई अश्लील वीडियो

Thu, 09 Mar 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 09 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Young man-in-law video of Deoband
Movie - फोटो : GettyImages
देवबंद में गंगोह मार्ग पर चार युवकों ने जबरन बाइक सवार युवक-युवती को रोक कर न सिर्फ उनकी अश्लील वीडियो बनाई। बल्कि उनसे बाइक और अन्य सामान भी लूट लिया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला किला निवासी युवक ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह मंगलवार की शाम रिश्तेदार युवती को साथ लेकर बाइक पर नानी के गांव कल्लनहेड़ी जा रहा था।
विज्ञापन


शाम करीब चार बजे जब वह देवबंद गंगोह मार्ग स्थित भायला गांव से कुछ आगे निकला तो रास्ते में लाठी डंडे लेकर खड़े चार युवकों ने उन्हें रोक लिया और बाइक से नीचे गिरा दिया। आरोप है कि युवकों ने जबरन उन्हें ईख के खेत में खींच लिया जहां वह युवती के साथ अश्लील हरकतें करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसने विरोध किया तो वह मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं उन्होंने उससे एडमिट कार्ड, करीब 700 रुपये की नगदी और बाइक भी लूट ली। बाद में डरा धमकाकर दोनों से अश्लील हरकतें कराईं और उनकी वीडियो बनाकर किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर भायला गांव निवासी जग्गा, शुभम और राहुल समेत चार लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 392, 354ए, 354डी, 504 व 506 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed