{"_id":"f90b23659c847bfe324cbad6b31f09a1","slug":"yadav-corruption-also-associated-with-saharanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर से भी जुड़े हैं यादव सिंह के भ्रष्टाचार के तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहारनपुर से भी जुड़े हैं यादव सिंह के भ्रष्टाचार के तार
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 05 Feb 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध तरीके से करोड़ों की संपत्ति जुटाने और घोटाले के आरोपी इंजीनियर यादव सिंह के भ्रष्टाचार के तार सहारनपुर से भी जुड़े हैं। बसपा शासनकाल के कई कद्दावर नेताओं से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस-वे अथारिटी का चीफ इंजीनियर सीधे संपर्क में था।
उसकी काली कमाई का हिस्सा सहारनपुर में जमीन खरीद में लगाया गया है।
हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह जमीन किसके नाम से ली गई हैं। सहारनपुर से यादव के सिंह के करीबी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसके आईएएस दामाद भी सहारनपुर के रहने वाले हैं। यादव सिंह की गिरफ्तारी के बाद सहारनपुर के कई सफेदपोशों के साथ संबंधों का खुलासा हो सकता है।
माना जा रहा है कि सहारनपुर के कई नेताओं की उस वक्त नोएडा अथारिटी में सीधी पहुंच थी। यही कारण है कि यादव सिंह के साथ उनका संपर्क था। सूत्रों की मानें तो यादव सिंह की काली कमाई से सहारनपुर में भी जमीन खरीदी गई थी। इसमें कई नेताओं की साझेदारी भी मानी जा रही है। यादव सिंह की पत्नी की बोगस कंपनियों का भी सहारनपुर कनेक्शन है। सीबीआई की जांच में इन बातों से परदा हट सकता है।
विज्ञापन
जांच में सामने आ सकते हैं नाम
यादव सिंह पर शिकंजा कसे जाने के बाद अब तक केवल दो बड़े नेताओं का नाम सामने आया है, लेकिन जांच में सहारनपुर के नेताओं का भी नाम सामने आ सकता है। बोगस कंपनियों में निवेश और उससे ब्लैक मनी को सफेद करने का भी खुलासा हो सकता है। यह भी बताया जा रहा है कि बड़े पैमाने में यहां उसका निवेश हुआ है।
दामाद भी सहारनपुर के चिलकाना के
यादव सिंह के दामाद आईएएस शशिभूषण लाल सुशील सहारनपुर के चिलकाना के रहने वाले हैं। सहारनपुर कनेक्शन के जरिये ही यादव सिंह ने उस वक्त यह रिश्ता किया था। इसमें भी स्थानीय कई नेताओं ने ही भूमिका निभाई थी।