फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Attack with a shovel after being asked to stop using abusive language FIR registered

Basti News: गाली देने से मना करने पर फावड़े से हमला, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 19 Oct 2026 02:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Attack with a shovel after being asked to stop using abusive language FIR registered
कलवारी। थाना क्षेत्र के गौरिया गांव में गाली देने से मना करने पर एक व्यक्ति पर फावड़े से हमला करने का आरोप है। दर्ज एफआईआर में गांव निवासी इंद्रावती ने बताया कि 15 अक्तूबर की रात लगभग 11 बजे उनके घर के सामने अनिल अपनी पत्नी को गाली दे रहा था। उनके पति रामकरन ने उसे मना किया तो वह आक्रोशित हो गया और फावड़े से रामकरन पर हमला कर दिया। इससे उनका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने प्रारंभिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। शनिवार को पुलिस उनके घर आई और उनके 15 वर्षीय बेटे संदीप से पूछताछ करके चली गई। इसके बाद अनिल ने उनके बेटे को भी धमकाया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके उप निरीक्षक प्रविंद्र कुमार त्रिपाठी को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed