फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman dies in accident, including son

हादसे में मासूम बेटे सहित महिला की मौत

Mon, 08 Jan 2018 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गागलहेड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, गागलहेड़ी Updated Mon, 08 Jan 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in accident, including son
हादसे के बाद बच्चे के शव को गोद में लिए परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार महिला और बच्चे को कुचल दिया। इसमें उनकी मौके पर ही  मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़ कर भाग खड़ा हुआ। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए घायल को जिला अस्पताल और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


रविवार की शाम पांच बजे 28 वर्षीय महिला तरन्नुम पत्नी उस्मान निवासी गागलहेड़ी अपने दो वर्षीय बच्चे उमर को लेकर देवर नदीम के साथ सहारनपुर से गागलहेड़ी आ रही थी। जैसे ही इनकी बाइक गागलहेडी के ज्योतिबा फूले चौक पर पहुंची तो पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों नीचे गिर पड़े। 
विज्ञापन


ट्रक के नीचे आने से तरन्नुम और उमर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि देवर नदीम गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल नदीम को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया। एसओ गागलहेड़ी ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में कार सवार पुत्र की मौत, पिता गंभीर
गंगोह। शनिवार रात तीतरों मार्ग पर अज्ञात वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी। इसमें कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया।  शनिवार रात मुजफ्फरनगर जनपद में चरथावल के गांव गुनिया जुडडी निवासी सोनू उर्फ रामकुमार अपने पिता रामपाल के साथ कार से अपनी रिश्तेदारी में आ रहे थे।

गांव फतेहपुर ढोल्ला से आगे निकलते ही अज्ञात वाहन चालक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।


जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत सोनू को मृत घोषित कर दिया। उधर, रविवार सुबह गांव बीराखेड़ी के पास गंगोह से सहारनपुर जा रही रोडवेज बस की ट्रक से टक्कर हो गई। बस क्षतिग्रस्त हो गई। किसी केघायल होने की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed