{"_id":"6a95eae72e042a01090c06d3","slug":"labourer-dies-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-on-the-highway-thakurdwara-news-c-276-1-smbd1006-112973-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
Tue, 01 Sep 2026 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। बिलारी नगर से काम निपटाकर रविवार देर रात पैदल अपने गांव जा रहे मजदूर की हाईवे पर सहसपुर गांव के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
फतेहपुर नत्था गांव निवासी इंदल सिंह का बेटा हरिओम सिंह 30 वर्ष दैनिक मजदूर था। रविवार देर रात नगर से अपना काम निपटाकर वह गांव जाने के लिए बस स्टैंड पर पहुंचकर सवारी का प्रतीक्षा करने लगा। तेज बारिश होने की वजह से जब गांव के लिए कोई सवारी नहीं मिल पाई तब वह पैदल ही अपने गांव को जाने लगा।
रविवार देर रात लगभग नौ बजे जब मजदूर हरिओम सिंह मुरादाबाद आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सहसपुर गांव में डी पॉल स्कूल के सामने पहुंचा तभी बिलारी से चंदौसी की ओर जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। वाहन की टक्कर से हरिओम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे की सूचना मिलने पर थाना बिलारी की सहसपुर चौकी पुलिस हरिओम को उठाकर उपचार कराने के उद्देश्य से सीएचसी बिलारी ले गई। सीएचसी में चिकित्सक ने जांच के बाद हरिओम सिंह को मृत घोषित कर दिया।
सड़क हादसे में हरिओम सिंह की मौत हो जाने की खबर पर उसके परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। पुलिस ने हरिओम के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना बिलारी प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से जो तहरीर मिलेगी उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी। मृतक हरिओम सिंह अपने परिवार की गुजर-बसर का अकेला सहारा था। परिवार में पत्नी मीरा के अलावा चार साल का बेटा गुड्डू है। फतेहपुर के ग्रामीण दो दिन पहले बिजली करंट हादसे और सड़क हादसे में चाचा भतीजे की मौत का गम अभी भुला नहीं पाए थे इसी बीच सड़क हादसे में मजदूर की मौत हो जाने की घटना से ग्रामीण और गमजदा हो गए।