फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ACP Ram Pravesh removed from Sadar Circle; Amisha Singh takes charge.

Agra News: सदर सर्किल से हटे एसीपी राम प्रवेश, अमीषा सिंह को मिला चार्ज

Tue, 01 Sep 2026 02:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
ACP Ram Pravesh removed from Sadar Circle; Amisha Singh takes charge.
आगरा। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह के बाद एसीपी सदर राम प्रवेश गुप्ता पर भी गाज गिर गई। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने सोमवार को उन्हें सदर से हटा दिया। उन्हें एसीपी कानून व्यवस्था बनाया गया है। नौ माह में उन्हें दूसरी बार हटाया गया। उनके स्थान पर एसीपी हरीपर्वत अमीषा सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

सदर स्थित नंद प्लाजा में कैफे संचालित मिले थे। इनमें बने केबिन युवक-युवतियों को घंटों के हिसाब से किराए पर दिए जाते थे। एलआईयू की सूचना पर छापा मारा गया था। पुलिस की मिलीभगत सामने आई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर किया गया था। इससे पहले एसीपी रामप्रवेश गुप्ता के खिलाफ दिसंबर 2025 में भी कार्रवाई हुई थी। तब किरावली थाने में किसान की पिटाई की गई थी। रामप्रवेश गुप्ता अछनेरा सर्किल में तैनात थे। चार पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया गया था।
विज्ञापन

वहीं एसीपी हरीपर्वत आईपीएस बजरंग प्रसाद को बनाया गया है। वह मूलरूप से बस्ती के रहने वाले हैं। उनके अलावा एसीपी खेरागढ़ प्रीता को एसीपी ऑफिस बनाया गया है। एसीपी ऑफिस सुनीता चौहान को एसीपी खेरागढ़ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed