फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Car hits five laborers standing by the roadside; one dead, four injured.

Moradabad News: सड़क किनारे खड़े पांच मजदूरों को कार ने मारी टक्कर, एक की माैत, चार घायल

Tue, 01 Sep 2026 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 01 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Car hits five laborers standing by the roadside; one dead, four injured.
ठाकुरद्वारा। ठाकुरद्वारा-जसपुर मार्ग पर रविवार देर रात सड़क किनारे खड़े मजदूरों को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया था। दुर्घटना में पांच मजदूर घायल हो गए। घायलों को पहले नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से एक युवक की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन

गांव गझेड़ा आलम निवासी आठ लोग उत्तराखंड के जसपुर के गांव कालियावाला में मजदूरी पर ट्रैक्टर-ट्राॅली के साथ मकान का लिंटर डालने के लिए गए थे। वहां से रविवार को देर रात वापस लौट रहे थे। जसपुर मार्ग पर गांव फैजुल्लागंज के पास ट्रैक्टर का तेल खत्म हो गया। ड्राइवर तेल लेने के लिए चला गया। मजदूर सड़क किनारे खड़े ड्राइवर के आने का इंतजार कर रहे थे। तभी सामने से आई तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े मजदूरों को कुचल दिया। इनमें मजदूर विशाल, बाबूराम, नन्हे सिंह, इरफान और विशाल सैनी घायल हो गए। उनके साथ खड़ा रोहित भी घायल हो गया था। चारों गंभीर घायलों को पहले नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। विशाल और बाबूराम को गंभीर हालत में काशीपुर के निजी अस्पताल भेजा गया था। वहां उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। विशाल (23) की उपचार के दौरान मुरादाबाद के निजी अस्पताल में मौत हो गई है। उनके पिता ज्ञानी सिंह सैनी ने बताया की विशाल उनका इकलौता पुत्र था। विशाल की मौत से मां शिखा देवी, पिता, बहन नीतू और मीतू का रोते हुए बुरा हाल है। ज्ञानी सिंह सैनी ने पुलिस को तहरीर देकर दुर्घटना की आरोपी कार और उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने आरोपी कार को दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचकर कब्जे में ले लिया था। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि विशाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed