फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1,100 police personnel deployed for PU elections; clash with students at the Law Department

Chandigarh News: पीयू चुनाव में 1100 पुलिसकर्मियों का पहरा, लॉ विभाग में छात्रों से झड़प

Tue, 01 Sep 2026 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
1,100 police personnel deployed for PU elections; clash with students at the Law Department
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने 1100 पुलिसकर्मियों की तैनाती की। कैंपस के सभी एंट्री प्वाइंट पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की चेकिंग की गई। पहचान पत्र देखने के बाद ही छात्रों को प्रवेश दिया गया। ऑटो, टैक्सी और ई-रिक्शा से आने वाले छात्रों व स्टाफ को गेट पर उतारकर वाहनों को यू-टर्न कर बाहर भेजा गया। ट्रैफिक पुलिस ने जाम से बचने के लिए पीयू के आसपास कई ट्रैफिक सिग्नल बंद कर मैन्युअल तरीके से यातायात संचालित किया। जगह-जगह नाके भी लगाए गए।
विज्ञापन

लॉ विभाग में छात्रों-पुलिस की झड़प
लॉ विभाग के बाहर छात्रों ने हंगामा किया। उनका आरोप था कि मतदान का समय सुबह 11 बजे तक था, लेकिन गेट 10 बजे ही बंद कर दिया गया। जाम में फंसने के कारण कई छात्र समय पर नहीं पहुंच सके। छात्रों ने नारेबाजी करते हुए दरवाजा खोल दिया। इस दौरान पुलिस से झड़प हुई। पुलिस मतपेटियां ले जाने लगी तो छात्रों ने उन्हें रोक दिया। डीएसडब्ल्यू ने भी छात्रों को समझाने का प्रयास किया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में मतपेटियां ले जाई गईं। दोपहर एक बजे से चुनाव परिणाम आने शुरू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed