फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   with daughter mother attempted self immolation

बेटी के साथ आत्मदाह का प्रयास किया

Tue, 17 Nov 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Tue, 17 Nov 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
with daughter mother attempted self immolation
रेलवे रोड स्थित कॉलोनी में घरेलू विवाद में एक महिला ने अपनी बेटी के साथ मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया, लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस के पहुंच जाने से घटना टल गई। पुलिस ने पति-पत्नी को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


गृह क्लेश के चलते एक महिला ने खुद को अपनी पुत्री के साथ कमरे में बंद कर दोनों के ऊपर मिट्टी का तेल डाल आग लगाने का प्रयास किया। हालांकि उसने खुद को आग लगाने से पहले बंद कमरे में कुछ कपड़ों में आग लगा दी। जिसका धुंआ निकलते देखा पति घबरा गया और उसने शोर मचा दिया।
विज्ञापन


इस दौरान पति द्वारा मान मनोव्वल करने पर जब पत्नी ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो उसने मौके पर पुलिस को बुला लिया। बताया जाता है कि पुत्र न होने के चलते पति-पत्नी में अक्सर आपसी क्लेश रहता है। एक बार दोनों में मारपीट की घटना बढ़ जाने पर पूर्व एसडीएम द्वारा भी उन्हें समझाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पुत्र न होने के चलते पति ही नहीं अन्य ससुराली भी उसका और उसकी पुत्री का उत्पीड़न करते हैं। पत्नी के मुताबिक उसके विवाह को 16 साल हो गए हैं। पुत्र न होने पर पति और अन्य ससुराली उसे ताने ही नहीं देते, बल्कि उसके साथ मारपीट भी करते हैं।


इसी से तंग आकर उसने खुद को पुत्री के साथ कमरे में बंद कर मिट्टी का तेल डाल लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला व उसके पति के बीच हुए झगड़े को शांत कराया दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed