फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: Police has arrested to three accused with two vehicles loaded with minerals in Saharanpur

सहारनपुर: खनिज से लदे दो वाहन पकड़े, पुलिस ने तीन आरोपियों किया गिरफ्तार

Mon, 15 Nov 2021 07:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 15 Nov 2021 07:54 PM IST
सार

सहारनपुर में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि पुलिस ने खनिज सामग्री से लदे दो वाहनों को पकड़ा। इसी दौरान इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
UP News: Police has arrested to three accused with two vehicles loaded with minerals in Saharanpur
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के बेहट क्षेत्र में कोतवाली पुलिस ने खनिज सामग्री से लदे दो वाहनों को पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


खनिज से लदा एक डंपर (ट्रक) गांव शेखपुरा से पकड़ा गया। उसके चालक के पास खनिज से संबंधित प्रपत्र नहीं थे। पुलिस ने चालक रोशन पुत्र बहादुर व हेल्पर तनसीर पुत्र गालिब निवासी गांव दुमझेड़ा थाना चिलकाना को गिरफ्तार कर लिया, जबकि डंपर मालिक मो. शमी निवासी गांव महेश्वरी थाना देहात कोतवाली मौके से भाग निकला। इसके अलावा लोदीपुर गांव के पास से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई। उसमें भी बिना रायल्टी के खनिज लाया जा रहा था। पुलिस ने उसके चालक मनव्वर पुत्र जावेद निवासी टोडरपुर थाना चिलकाना को गिरफ्तार कर लिया है। बेहट कोतवाली प्रभारी किरनपाल सिंह ने बताया कि इन दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण रास्तों पर दौड़ रहे खनिज से लदे वाहन  
बेहट क्षेत्र में खनिज सामग्री से लदे वाहनों का अवैध परिवहन व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। देहात के रास्तों से आधी रात के बाद  रायल्टी के बिना ही खनिज सामग्री से लदे वाहन निकाले जा रहे हैं। इससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही है।  

यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की दर्दनाक तस्वीरें: पलभर में चकनाचूर हुआ दरोगा बनने का सपना, एक झटके में चार की मौत, उजड़ गया परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed