फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: Gangster Anis has surrendered in police station and said that now i will not crime

यूपी: गैंगस्टर अनीश ने थाने में किया सरेंडर, हाथ उठाकर बोला, अब नहीं करूंगा कोई अपराध

Sat, 25 Sep 2021 06:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 25 Sep 2021 06:46 PM IST
सार

सहारनपुर में गैंगस्टर अनीस ने अपराध से तौबा-तौबा कर लिया। उसने शनिवार को थाने में सरेंडर कर दिया। साथ ही कहा कि अब मैं कोई अपराध नहीं करूंरा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
UP News: Gangster Anis has surrendered in police station and said that now i will not crime
गैंगस्टर अनीस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के नागल थाना क्षेत्र स्थित गांव उमाही के रहने वाले अनीश ने शनिवार को थाने पर पहुंचकर सरेंडर किया। अनीश गैंगस्टर सहित अन्य आपराधिक मामलों का आरोपी है। उसने हाथ उठाकर कहा कि अब मैं कोई अपराध नहीं करूंगा, पुलिस से मुझे डर लगता है।

विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को थाने के टॉप टेन अपराधी ने थाने में समर्पण कर भविष्य में अपराध न करने की कसम खाई है। पुलिस ने अपराधी को न्यायालय में पेश किया। सीओ देवबंद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव उमाही कलां निवासी अनीश पुत्र असगर पर जनकपुरी, थाना मंडी एवं नागल के 13 मुकदमे दर्ज हैं। हाल में एनडीपीएस के मुकदमे में वांछित चल रहा था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: बिजली को लगा चोरी का ‘करंट’, विभाग को 2100 करोड़ का घाटा, पढ़िए अमर उजाला की खास रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस उसके घर पर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश से घबराकर शनिवार को अनीश ने खुद ही थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। साथ ही उसने भविष्य में अपराध न करने की कसम भी खाई है। सीओ ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया।

यह भी पढ़ें: चौंकाने वाला सच: दो दशक में अकूत संपत्ति का मालिक बन बैठा मौलाना कलीम सिद्दीकी, पढ़ें शुरू से आखिरी तक की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed