फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: Four accused have been arrested with fake currency of three lakh 86 thousand in Saharanpur

सहारनपुर: लाखों की जाली करेंसी के साथ दबोचे गए चार शातिर आरोपी, किया बड़ा खुलासा

Fri, 18 Jun 2021 04:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 18 Jun 2021 04:06 PM IST
सार

यहां साढ़े तीन लाख से ज्यादा की जाली करेंसी के साथ चार आरोपी दबोचे गए हैं। इन आरोपियों ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है।

विज्ञापन
UP News: Four accused have been arrested with fake currency of three lakh 86 thousand in Saharanpur
सहारनपुर में नकली करेंसी के साथ चार आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर शहर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मंडी कोतवाली पुलिस ने जाली करेंसी के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


एसएसपी डॉक्टर एस चन्नपा ने बताया कि इनामुर्रहमान पुत्र हफीजुर्रहमान निवासी सराय मर्दान अली, नौशाद पुत्र आकिल निवासी खुर्शीदनगर खाताखेड़ी कोतवाली मंडी, वाजिद पुत्र मौउनुद्दीन निवासी काजी का मौहल्ला थाना कुतुबशेर और अब्दुल्ला पुत्र अब्दुल मलिक निवासी खटीको को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 3,86,000 रुपये की जाली करेंसी बरामद की गई है। 
विज्ञापन


वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उस्मान निवासी थेतकी थाना देवबंद और तौसीफ पुत्र अफजल निवासी तास्सीपुर थाना नागल जाली करेंसी छापते हैं। उन्हीं लोगों से कम दामों में जाली करेंसी लेकर असली करेंसी के रूप में चलाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी वाजिद एवं अब्दुल्ला शुक्रवार को यहां जाली नोट लेने आए थे, तभी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उस्मान और तौसीफ अभी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed