फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   FIR registered against youth for uploading objectionable content on Instagram account.

Amroha News: इंस्टाग्राम खाते पर आपत्तिजनक सामग्री अपलोड करने में युवक पर प्राथमिकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against youth for uploading objectionable content on Instagram account.
नौगावां सादात(अमरोहा)। इंस्टाग्राम खाते पर बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री अपलोड करने के मामले में पुलिस ने मो. अनस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गृह मंत्रालय के साइबर पुलिस पोर्टल से मिली रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम कार्यालय से 22 जून को साइबर टिपलाइन रिपोर्ट मिली थी। उपनिरीक्षक ब्रजेश कुमार ने जांच की। रिपोर्ट में एक इंस्टाग्राम खाते से प्रतिबंधित आपत्तिजनक सामग्री भेजने और अपलोड किए जाने की जानकारी सामने आई। जांच में खाते में दर्ज मोबाइल नंबर गांव बोहरा निवासी मो. अनस के नाम पर मिला।
विज्ञापन

सीओ के मुताबिक पोर्टल से प्राप्त रिपोर्ट का डाटा संवेदनशील है। इसके डिजिटल साक्ष्य जनपदीय साइबर सेल से प्राप्त किए जाने हैं। बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री का निर्माण, भंडारण, प्रसारण, अपलोड या साझा करना कानूनन अपराध है। दरोगा ब्रजेश कुमार की तहरीर पर मो. अनस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस खाते के संचालन और डिजिटल गतिविधियों से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed