फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dispute over a transaction turns violent; attack with sticks, clubs, and iron rods leaves four injured; FIR registered against nine.

Sonebhadra News: लेन-देन के विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से हमला, चार घायल, नौ के खिलाफ प्राथमिकी

Fri, 18 Sep 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Dispute over a transaction turns violent; attack with sticks, clubs, and iron rods leaves four injured; FIR registered against nine.
मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए लाए गए मारपीट में घायल हुए भाई।- जागरूक पाठक
सलखन । चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी बाजार में लेन-देन (बकाए रकम) के विवाद में जमकर मारपीट हुई। बकाए रकम का तगादा करने पर पहले एक युवक को पीटा गया। बाद में उलाहना देने पहुंचे दूसरे भाइयों पर भी लाठी-डंडे, लोहे के रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हाइवे किनारे मारपीट से जहां मौके पर कुछ समय के लिए अफरातफरी जैसी स्थिति बन गई। वहीं पीड़ित पक्ष का दावा है कि सिर पर गंभीर चोट लगने से दो अचेत हो गए। उपचार के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां अभी भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, पुलिस ने नौ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष का दावा है कि आरोपियों में कुछ नाम ऐसे हैं जिनके खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हो चुकी है। फिलहाल पुलिस प्रकरण की हर पहलू से जांच में जुटी हुई है। मारकुंडी बाजार निवासी आकाश गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि बुधवार की देर शाम उनका भाई गुरमा मोड़ पर कुछ सामान लेने गया हुआ था। उसी समय वहां प्रदीप यादव पहुंचे। आरोप है कि जैसे ही उसने प्रदीप से दुकान के बकाए के पैसे की मांग की। प्रदीप और उसके साथी संदीप यादव ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। जानकारी होने पर वह रात आठ बजे गोपाल व अन्य भाइयों के साथ इस बारे में बात करने संदीप के घर पहुंचा तो वहां पहुंचते ही संदीप, उसके भाई सचिन तथा शीतल, शिवकुमार, संदीप की मां ने उन पर लाठी-डंडे, रॉड से हमला कर दिया। सिर पर वार करने से वह, उसका भाई गोपाल, राहुल व चचेरे भाई अतुल गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर पर गहरी चोट लगने से राहुल व अतुल गुप्ता मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े और वहीं बेहोश हो गए। तत्काल उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उनका उपचार जारी है। दावा किया गया है कि आरोपियों को घटना के लिए कमलेश यादव उर्फ नेता ने शह दे रखा था। कमलेश को एक ट्रांसपोर्ट यूनियन का पदाधिकारी भी होने का दावा किया जा रहा है। हाईवे किनारे सरेबाजार मारपीट के पीछे कुछ और लोगों के शह की चर्चा है। प्रकरण को ट्रांसपोर्टिंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता के मुताबिक तहरीर में लगाए गए आरोपों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए लाए गए मारपीट में घायल हुए भाई।- जागरूक पाठक

मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए लाए गए मारपीट में घायल हुए भाई।- जागरूक पाठक

मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए लाए गए मारपीट में घायल हुए भाई।- जागरूक पाठक

मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए लाए गए मारपीट में घायल हुए भाई।- जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed