{"_id":"6aac396d023ea7280b0f5218","slug":"three-loaders-stole-628-lakh-to-pay-off-gambling-debts-firozabad-news-c-169-1-mt11005-185214-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जुए का कर्ज चुकाने को तीन पल्लेदारों ने की थी 6.28 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जुए का कर्ज चुकाने को तीन पल्लेदारों ने की थी 6.28 लाख की चोरी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण से महज 100 मीटर दूरी पर घंटाघर सब्जी मंडी स्थित थोक परचून दुकान सौरिश एंड संस से गल्ला समेत लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। जुए में हुए कर्ज को चुकाने के लिए मंडी के ही तीन पल्लेदारों ने मिलकर टिनशेड हटाकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय व्यापारियों की मदद से तीनों शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी गए पूरे 6,28,260 रुपये, गल्ला, एक अवैध तमंचा, कारतूस और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं।
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि आदेश, सोनू वर्मा और नरेश उर्फ डैनी निवासीगण नगला दया, थाना बसई मोहम्मदपुर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। तीनों मंडी में पल्लेदारी करते हैं। थाना दक्षिण पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने गांव में जुआ खेला था, जिसमें वे मोटी रकम हार गए थे। कर्ज चुकाने के लिए एक सप्ताह पहले उन्होंने सौरीश गुप्ता की दुकान में चोरी का प्लान बनाया। माल ढुलाई के दौरान रेकी कर टिनशेड के रास्ते दुकान में घुसने की योजना बनाई थी। आरोपी नरेश उर्फ डैनी का भाई पूर्व में इसी दुकान पर काम करता था, जिसे चोरी के आरोप में दुकानदार ने हटाया था।
सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 15 सितंबर की रात नरेश उर्फ डैनी दुकान में टिनशेड हटाकर घुसा, आदेश छत पर निगरानी कर उसे खींचने के लिए खड़ा था और सोनू बाहर पहरेदारी कर रहा था। चोरी के बाद तीनों रामनगर और बसई मोहम्मदपुर होते हुए 5 किलोमीटर पैदल भागे। रकम लेकर आगरा होते हुए गुरुग्राम भाग गए, जहां महंगे कपड़े खरीदे और मौज-मस्ती में 15 से 20 हजार रुपये उड़ा दिए। इसके बाद घर लौटे लेकिन पुलिस की सतर्कता से दबोचे गए। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि सूचना पर गोवर्धन की ठार के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।