फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP Crime News: The police has arrested to wife and brother in law in vickay murder case at Saharanpur

सनसनीखेज खुलासा: देवर के साथ मिलकर पत्नी ने की थी पति की हत्या, सामने आई ये बड़ी बात

Wed, 26 May 2021 06:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 26 May 2021 06:47 PM IST
सार

सहारनपुर में विक्की हत्याकांड में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने विक्की की पत्नी और उसके देवर को गिरफ्तार किया है। जानिए विक्की की हत्या कैसे की गई थी।

विज्ञापन
UP Crime News: The police has arrested to wife and brother in law in vickay murder case at Saharanpur
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में न्यू माधवनगर के विक्रांत उर्फ विक्की हत्याकांड का नगर कोतवाली पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। विक्रांत की पत्नी ने अपने देवर के साथ अवैध संबंधों के चलते दुपट्टे से गला घोंटकर पति की हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बताया कि सात मई को निर्भयपुरम न्यू माधवनगर निवासी विक्रांत की हत्या की गई थी, तब आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या दर्शाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। गले पर निशान होने की वजह से पुलिस को शक हुआ, जिसके आधार पर जांच शुरू की गई। छानबीन में पता लगा कि विक्रांत की पत्नी मीनाक्षी उर्फ आरती के अपने देवर सचिन के साथ अवैध संबंध थे। इसी के चलते दोनों ने दुपट्टे से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी और वारदात को आत्महत्या बताया था। 
विज्ञापन


एक सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को बेहट बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। दोनों ने विक्रांत की हत्या करना स्वीकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed