{"_id":"6059896e19f90106544b707b","slug":"up-crime-news-sexual-assault-attacked-on-girl-in-saharanpur-city-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, फिर कराया धर्म परिवर्तन, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सहारनपुर: युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, फिर कराया धर्म परिवर्तन, जानें पूरा मामला
Tue, 23 Mar 2021 11:58 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:58 AM IST
सार
- सहारनुपर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन कराया
- पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
- आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
सहारनपुर में देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाया गया। ब्लैकमेल कर युवती का धर्म परिवर्तन करा दिया गया। देहात कोतवाली में युवती ने दस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
युवती ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव में जनसेवा केंद्र पर वह पैन कार्ड बनवाने गई थी। वहां पर गांव के ही मोहम्मद अहमद ने पैन कार्ड बनवाने के लिए उसे कई दिन तक जनसेवा केंद्र पर बुलाया। आरोप है कि पैन कार्ड बनवाने के लिए सहारनपुर ले जाने के बहाने मोहम्मद अहमद और उसके साथियों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। फरवरी में युवती की शादी हो गई, लेकिन आरोपी ब्लैकमेल करता रहा।
विज्ञापन
आरोप है कि 13 मार्च को आरोपी ने धमकी दी कि 50 हजार रुपये नहीं दिए तो वीडियो वायरल कर देगा। युवती आरोपी के पास 50 हजार रुपये लेकर गई। वहां आरोपी के रिश्तेदार अशरफ, यूसुफ, शबाना, रफीक, यूनुस, शाहबान, आरोपी का जीजा सहित तीन अज्ञात लोग मिले। वे युवती को मुजफ्फरनगर में एक धार्मिक स्थल पर ले गए और धर्म परिवर्तन के लिए कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए। फिर गांव में लाकर बंधक बनाकर रखा। ग्राम प्रधान के हस्तक्षेप पर 16 मार्च को उसे छोड़ा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ : ग्राहक बनकर एएसपी ने होटल में मारा छापा, मचा हड़कंप, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
जानकारी मिलने पर हिंदू जागरण मंच ने एसएसपी से शिकायत की। 19 मार्च को आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म, बंधक बनाने, रंगदारी मांगने, एससी-सटी एक्ट और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध कानून के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/