{"_id":"6ab3bea76d78a635ed001ff1","slug":"undertrial-prisoner-at-bathinda-central-jail-commits-suicide-by-hanging-bathinda-news-c-66-1-spkl1006-102713-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: सेंट्रल जेल बठिंडा में विचाराधीन हवालाती ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: सेंट्रल जेल बठिंडा में विचाराधीन हवालाती ने फंदा लगाकर दी जान
Wed, 23 Sep 2026 05:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Wed, 23 Sep 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
बैरक की खिड़की की ग्रिल से लटका मिला शव, नशा तस्करी केस में 4 दिन पहले हुआ था गिरफ्तार
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बठिंडा। सेंट्रल जेल बठिंडा में बुधवार तड़के करीब 4:30 बजे एक विचाराधीन बंदी ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 30 वर्षीय जस्सू सिंह पुत्र अमरीक सिंह के रूप में हुई। उसे 19 सितंबर को नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।
जस्सू सिंह ने अपनी बैरक में खिड़की की ग्रिल से फंदा लगाया। जेल स्टाफ ने उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जेल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस और अधिकारियों को दी। शव पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। स्थानीय पुलिस और जेल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस और जेल प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।