{"_id":"615b0fde8ebc3e9fb414a2f0","slug":"up-crime-news-a-youth-has-shot-dead-in-a-village-of-saharanpur-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्डर: सहारनपुर में 25 साल के युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात से गांव में सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मर्डर: सहारनपुर में 25 साल के युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात से गांव में सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस
Mon, 04 Oct 2021 07:59 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 04 Oct 2021 07:59 PM IST
सार
सहारनपुर में 25 साल के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से गांव में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन और मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर के नकुड़ कोतवाली क्षेत्र में सरसावा मार्ग पर साल्हापुर गांव के बाहर बस स्टैंड पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि युवक विकास (25 वर्ष) साल्हापुर गांव का ही रहने वाला था। वहीं इस सनसनीखेज वारदात से गांव में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: किसानों में उबाल: लखीमपुर खीरी की घटना का पश्चिमी यूपी पर कितना बड़ा असर, तस्वीरों में देखें छह जिलों का हाल
विज्ञापन
ये है पूरी वारदात
सहारनपुर में कोतवाली नकुड़ क्षेत्र के गांव साल्हापुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई है। युवक की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गांव साल्हापुर सरसावा मार्ग पर स्थित है। इस गांव में रहने वाला अनुसूचित जाति का विकास (25 वर्ष) पुत्र गोपाल सोमवार रात करीब पौने सात बजे बाइक पर अपने एक साथी के साथ भट्ठे से घर लौट रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने उसे दो गोली मार दी। एक गोली विकास के पेट पर और दूसरी सीने पर लगी है। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। इसके बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। विकास के परिजन भी मौके पर पहुंचे और पुलिस भी आ गई। इसके बाद लहूलुहान हालत में विकास को नकुड़ स्थित प्राइवेट चिकित्सक के यहां लाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोपाल का पिता होमगार्ड हैं।
यह भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सहारनपुर में जमकर हंगामा, बोले- किसानों के हत्यारों को बचा रही भाजपा सरकार
विकास के चाचा अरुण ने बताया कि विकास का एक भाई और तीन बहने हैं, विकास सबसे बड़ा था। वह ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। गोलियां मारने वाले अज्ञात हैं। विकास की किसी से रंजिश भी नहीं थी। ऐसे में उसकी हत्या क्यों हुई, इस कारण का पता नहीं चला है। विकास की मौत होने पर परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
सीओ नकुड़ अरविंद सिंह पुंडीर का कहना है कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। परिवार वालों से जानकारी ली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि विकास का हाल फिलहाल किसी से विवाद तो नहीं हुआ या फिर कोई पुरानी रंजिश तो नहीं है।