Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Man beaten to death at engagement ceremony

Hapur News: सगाई समारोह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, चचेरे व फुफेरे भाइयों पर आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Man beaten to death at engagement ceremony
मृतक सुमित। फाइल फोटो
सिंभावली। सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बिरसिंहपुर निवासी 35 वर्षीय युवक सुमित की ग्रेटर नोएडा में सगाई समारोह के दौरान पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने हत्या का आरोप चचेरे व फुफेरे भाइयों पर लगाया है। हत्या की वजह गांव में घेर की 700 गज जमीन का विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव बिरसिंहपुर निवासी रोहित ने बताया कि उनके बड़े भाई सुमित दादरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ज्यू-2, ब्लॉक डी में परिवार के साथ रहते थे। वह एक कंपनी में वाहन चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। रविवार को उनकी छोटी बुआ कोमल की बेटी की ग्रेटर नोएडा के हबीबपुर डेरी चौगानपुर में सगाई थी।
विज्ञापन

रोहित ने बताया कि सुमित भी पिता के साथ इस समारोह में गए थे। इसी दौरान कहासुनी के बाद बड़ी बुआ के बेटों और चाचा के एक बेटे ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सुमित को बेरहमी से पीटा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग इतनी दहशत में आ गए कि पुलिस को बताए बिना ही शव को पैतृक गांव बिरसिंहपुर लेकर आ गए। यहां सिंभावली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों को बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी कर चुके मारपीट, छीन ली थी बाइक
सुमित के भाई रोहित ने बताया कि गांव में घेर की जमीन को लेकर चाचा पक्ष से लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी के चलते बुआ के बेटे भी उनसे रंजिश रखते हैं। कुछ महीने पहले भी आरोपियों ने सुमित के साथ मारपीट की थी और उनकी बाइक छीन ली थी। बाइक अभी तक आरोपियों के पास ही है। मामला परिवार का होने के कारण पुलिस से शिकायत नहीं की गई थी। रोहित ने आरोप लगाया कि इस बार आरोपियों ने सुमित को इतना पीटा कि उसकी जान चली गई। सुमित की मौत के बाद परिवार गमगीन है, उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पत्नी के सामने बच्चों की परवरिश का संकट खड़ा हो गया है।



बोले अधिकारी
घटना ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की है। सूचना मिलने पर सिंभावली पुलिस गांव पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों के साथ संबंधित थाने को जानकारी दे दी गई है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - राहुल यादव, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed