फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two sisters on the movement of Mncle marriage crisis

मनचले की हरकत से दो बहनों के वैवाहिक संबंध पर संकट

Mon, 21 Nov 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 21 Nov 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Two sisters on the movement of Mncle marriage crisis
छेड़छाड़ - फोटो : ANI
सहारनपुर के नानौता में मनचले की छेड़छाड़ व हरकतों से परेशान पीड़ित दो सगी बहनों के वैवाहिक संबंध टूटने के कगार पर आ गया। पीडित लड़कियों की मां ने इस मामले में थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की हैं। 
विज्ञापन


क्षेत्र के गंगोह रोड स्थित एक गांव निवासी महिला ने बताया कि गांव का ही मनचला युवक काफी समय से उसकी पुत्रियों के साथ छेड़छाड़ का प्रयास करता आ रहा है। इसमें से एक बड़ी पुत्री की उसने शादी कर डाली।
विज्ञापन


जिसके बाद उक्त मनचले ने उसकी पुत्री के पति के नंबर पर लगातार अश्लील मैसेज व गलत बातें कर परेशान कर रहा है। इसके चलते उसकी पुत्री का वैवाहिक संबंध टूटने के कगार पर है। तो वहीं उनकी वीडियो क्लिपिंग इंटरनेट पर डालकर सार्वजनिक करने की धमकी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पीड़िता के मुताबिक उसने अपनी दूसरी पुत्री का रिश्ता तय किया है। जिसके बाद अब मनचला युवक लगातार उसके ससुराल पक्ष के लोगों को अनर्गल बातें बता रहा है। इससे उसकी पुत्री के रिश्ते का मामला गड़बड़ा गया है।


महिला का आरोप है कि युवक रविवार को उसके घर में घुसकर उसकी पुत्री के साथ अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया लेकिन शोर हो जाने पर पहुंचे लोगों को देखकर आरोपी जान से मारने और बदनाम करने की धमकी देते हुआ चला गया। 

  इस संबंध में थानाध्यक्ष सैय्यद हेशामुद्दीन का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपी मनचले के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed