फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two rogue trader was finally picked up by the extortion charge

व्यापारी से रंगदारी वसूलने आए दो बदमाश दबोचे

Fri, 06 May 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 06 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two rogue trader was finally picked up by the extortion charge
Crooks Caught - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के गंगोह में सीमेंट व्यापारी से 50 हजार की रंगदारी मांगने आए दो बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। गांव कलसी निवासी दोनों बदमाशों में से एक बीएससी और दूसरा इंटर का छात्र है। बदमाशों से रंगदारी में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद किया गया। 
विज्ञापन


नानौता रोड पर भवन निर्माण सामग्री के विक्रेता जितेंद्र गर्ग को 3 मई को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर 50 हजार की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने  पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। व्यापारी ने मामले को हल्के में लेते हुए टाल दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह एक बदमाश उसकी दुकान पर पहुंचा। बदमाश ने उससे रंगदारी की मांग की और धमकी देते हुए कहा था कि पिछली बार तेरे पैर में  गोली मारी थी, मगर इस बार सिर में गोली मारेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जितेंद्र ने फिलहाल पैसे न  होने की बात कहते हुए उसे शाम को आने के लिए कहा। जिस पर बदमाश होशियारी  दिखाने पर अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए शाम को आने की बात कहकर चला गया।

 इसके बाद दहशतजदा व्यापारी ने पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई  की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच  शुरू कर दी। शाम को सर्विलांस की मदद से पुलिस ने शिव चौक से दो युवकों को  दबोच लिया।

कोतवाली में व्यापारी ने दुकान पर रंगदारी मांगने आए बदमाश को पहचान लिया। बदमाशों से रंगदारी में प्रयुक्त  मोबाइल बरामद कर लिया गया। एसएसआई राजकुमार चंदेल ने बताया कि पूछताछ में बदमाशों ने रंगदारी मांगे जाने की  बात स्वीकारते हुए अपने नाम गांव कलसी निवासी अभिषेक और हिमांशु बताए हैं। 


व्यापारी जितेंद्र पर गत वर्ष 28 अक्टूबर को भी रंगदारी न देने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। जिसमें पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसी बात का फायदा उठाकर जितेंद्र को सॉफ्ट टारगेट समझकर छात्रों ने उससे रंगदारी की मांग की थी। छात्रों के अनुसार उन्हें अनुमान था कि रंगदारी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed