फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two caught stealing baby in hospital

अस्पताल में बच्चा चुराते दो पकड़े

Sat, 13 Aug 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 13 Aug 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Two caught stealing baby in hospital
बच्चा - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में  बेहट रोड स्थित निजी अस्पताल में मोबाइल चोरी करने के बाद बच्चा चोरी करने का प्रयास कर रहे दो शातिरों को वहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस बुला ली गई।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। बेहट रोड स्थित लोकप्रिय अस्पताल में बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे दो संदिग्ध घुस गए। बच्चा वार्ड में वे नवजात को उठाने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान अस्पताल में कुछ लोग जाग गए।
विज्ञापन


बच्चा चोरी करने की कोशिश पर मरीजों ने शोर मचा दिया। वहां मौजूद तीमारदारों और स्टॉफ ने उन्हें घेर लिया। तलाशी लिए जाने पर उनके पास से मोबाइल मिले, जो वहीं से चोरी किए गए थे। अस्पताल प्रबंधन ने नगर कोतवाली पुलिस को खबर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि पहले भी सहारनपुर में बच्चा चोरी का मामला सामने आ चुका  है। कुछ महीने पहले खानआलमपुरा से नवजात बच्चे का सरेशाम अपहरण कर लिया गया था। बाद में उसकी मौत हो गई थी।


एसएसआई एसके उपाध्याय ने बताया कि पकड़े गए चोर शहजाद और शाहरून निवासी नूरबस्ती हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे बच्चा चोरी करने के उद्देश्य से वहां गए थे। ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed