{"_id":"58027c854f1c1b691a28ea4a","slug":"two-arrested-by-train-blowing-stuff","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से सामान उड़ाने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से सामान उड़ाने वाले दो गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 16 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
जीआरपी की गिरफ्त में आए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर रेलयात्रियों के नींद या नशे में होने का फायदा उठाकर उनकी जेब साफ करने वाले और मोबाइल चुराने वाले गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जीआरपी ने उनके कब्जे से सात मोबाइल और नगदी बरामद की है।
जीआरपी क्षेत्राधिकारी हरि प्रकाश कसाना नेतृत्व में थानाध्यक्ष जीआरपी आशुतोष कुमार एवं एसआई धर्म सिंह के साथ शनिवार को रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने प्लेटफार्म नंबर 2 से संदिग्ध रूप से घूम रहे दो युवकों को पकड़। पूछताछ में पता चला कि युवक यात्रियों के गहरी नींद में होने अथवा नशे में होने का फायदा उठाकर उनकी जेबें एवं मोबाइल चोरी करते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से सात मोबाइल फोन एवं 10, 500 रुपये की नगदी बरामद की। युवकों ने अपना नाम जमील निवासी ग्राम रसूलपुर कोतवाली देहात सहरानपुर तथा रहमान निवासी ग्राम मई थाना सदर बाजार, जिला सहरानपुर बताया।
जीआरपी प्रभारी आशुतोष ने बताया कि आरोपी रेलवे स्टेशन एवं चलती ट्रेनों में चोरी करते हैं। रहमान थाना सदर बाजार सहारनपुर एवं रुड़की से पूर्व में जेल जा चुका है। जबकि, आरोपी जमील जीआरपी देहरादून से जेल जा चुका है।