{"_id":"570404dc4f1c1bd137c81187","slug":"treate-third-degree-two-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों को दी थर्ड डिग्री ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवकों को दी थर्ड डिग्री
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए दो भाइयों के परिजनों ने थाना सदर पुलिस पर उन्हें थर्ड डिग्री देेने का आरोप लगाया है। दोनों को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
मामला जनपद शामली के थानाभवन के जलालाबाद निवासी नफासत की हत्या से जुड़ा है। 18 फरवरी को नफासत का शव थाना सदर क्षेत्र में दिल्ली रोड पर कुष्ठ आश्रम के पास नाले से बरामद हुआ था। थाना सदर प्रभारी एसके दुबे ने बताया कि 3-4 दिन बाद शव की शिनाख्त हुई थी और परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए उसका मोबाइल भी गायब होने की जानकारी दी।
इस पर मृतक का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया गया था। इंस्पेक्टर के मुताबिक नफासत के मोबाइल को मवी खुर्द निवासी दो भाई कामिल और जाकिर अपनी सिम डालकर चला रहे थे। सर्विलांस से इसका पता चलने पर दोनों को पूछताछ के लिये थाने पर लाया गया था।
विज्ञापन
उन्हें मंगलवार सुबह उनके रिश्तेदार की सुपुर्दगी में दिया गया था और पूछताछ के लिये जरूरत पड़ने पर दोबारा थाने पर आने की बात कही गई थी।
इसी बीच, परिजनों की ओर से दोनों भाइयों का जिला चिकित्सालय में मेडिकल कराते हुए आरोप लगाया गया कि दोनों को पुलिस ने थर्ड डिग्री दी है। कामिल के बारे में बताया गया कि पुलिस ने उसकी जीभ को जख्मी किया और करंट भी लगाया।
जांच और कार्रवाई के नाम पर नहीं होने देंगे उत्पीड़न
युवा सपा नेता शायाद मसूद, कांग्रेस के अब्दुल वाहिद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश चौधरी सहित अन्य ने इस मामले में चेतावनी दी है कि जांच और कार्रवाई के नाम पर दोनों भाइयों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
मामला हत्या से जुड़ा होने के कारण लगाए जा रहे आरोप
सदर थाना प्रभारी एसके दुबे का कहना है कि दोनों भाई नशे के आदी है और अत्यधिक नशा करने से ही उनकी हालत बिगड़ी थी। उन्होंने कहा कि यह मामला हत्या की जांच से जुड़ा है, इसीलिए इस तरह के गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। पुलिस की ओर से केवल पूछताछ की गई। कोई यातना नहीं दी गई।