{"_id":"57e6c1ff4f1c1b3176a83496","slug":"traders-in-broad-daylight-looting","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े व्यापारी से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े व्यापारी से लूटपाट
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
लूट के मामले की जांच करती पुलिस और पीड़ित व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट में शनिवार को दिन-दहाड़े दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर चार बदमाशों ने स्कूटर सवार शैंपू व्यापारी को तमंचों के बल आतंकित करते हुए 80 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश उसका मोबाइल भी छीन ले गए। सूचना पर एसपी देहात एवं एसपी सिटी मौका ए वारदात पर पहुंचे और पुलिस टीम के साथ बदमाशों की तलाश में काबिंग की लेकिन सफलता नहीं मिली।
इस दुस्साहसिक वारदात को बदमाशों ने हाईवे पर ताजपुरा और माटकी के बीच अंजाम दिया। सहारनपुर मोरगंज निवासी मुकुल अग्रवाल का शैम्पू का व्यापार है। शनिवार की सुबह बेहट और आसपास के क्षेत्र में दुकानदारों से पेमेंट इक्ट्ठा करने के बाद वह स्कूटर से सहारनपुर लौट रहा था। ताजपुरा गांव से आगे दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने व्यापारी की कनपटी की तरफ तमंचा तान कर उसे रुकवा लिया। स्कूटर रुकते ही बदमाशों ने मुकुल की कनपटी पर तमंचा सटाते हुए उसे स्कूटर की डिग्गी खुलवाई और उसमें रखे 80 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने उसका मोबाइल और उधार खाते के रिकार्ड का रजिस्ट्रर भी छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश सहारनपुर की तरफ फरार हो गए। राहगीरों ने की मदद से मुकुल ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बेहट कोतवाली पुलिस और उसके बाद एसपी देहात डॉ. जगदीश शर्मा एवं एसपी सिटी संजय सिंह मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की लेकिन सफलता नहीं मिली।
बदमाशों के पास थी सटीक जानकारी
बेहट। बदमाशों ने जिस तरह से हाईवे पर वारदात को अंजाम दिया, उससे साफ है कि बदमाशों को मुकुल के पास कैश होने की सटीक जानकारी थी। उन्होंने उसके आने और जाने का समय भी मालूम था। बकौल पीड़ित व्यापारी बदमाशों ने चंद मिनट में वारदात को अंजाम दिया। माना जा रहा है कि बदमाश पेशेवर थे। सभी की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई गई है। पुलिस ने उन सभी दुकानदारों की लिस्ट तैयार कराई है, जिनसे मुकुल पेमेंट की कलेक्शन करके आया था।