{"_id":"57f555124f1c1baf2726fdb0","slug":"took-an-overnight-25-tractor-trolleys-laden-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलकाना पुलिस ने एक रात में रेत, बजरी अौर पत्थरों से लदी 25 ट्रैक्टर-ट्राॅलियांं पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिलकाना पुलिस ने एक रात में रेत, बजरी अौर पत्थरों से लदी 25 ट्रैक्टर-ट्राॅलियांं पकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 06 Oct 2016 03:55 PM IST
विज्ञापन
पकड़ी गई खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के चिलकाना में मंगलवार की रात थाना पुलिस ने खनन माफिया के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। सीओ सदर की अगुवाई में ताबड़तोड़ छापेमारी कर पुलिस ने 25 ट्रैक्टर ट्राॅलियों को पकड़ा है। हालांकि इस दौरान उनके चालक मौके से भाग खड़े हुए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीओ सदर वीसी गौतम और नायब तहसीलदार प्रेमपाल सिंह के नेतृत्व में चिलकाना पुलिस ने मंगलवार की रात यमुना नदी से अवैध रूप से रेत बजरी एवं पत्थर लेकर आ रही ट्रैक्टर ट्राॅलियों को पकड़ने का अभियान चलाया।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार यादव की देखरेख में थाना पुलिस चिलकाना से पठेड सड़क पर मौजूद थी। सिपाही बेहट की तरफ से खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रालियों को रोकते तो चालक पुलिस को देखकर ट्रैक्टर से कूदकर फरार हो जाते।
विज्ञापन
रात भर में पुलिस ने रेत, बजरी तथा पत्थरों से भरी 25 ट्रैक्टर ट्राॅलियों को पकड़ कर सीज कर दिया। थाने का ग्राउंड भरने के बाद बाहर तक खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राॅलियां खड़ी की गई।
पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। रात भर पुलिस पर ट्रैक्टर ट्राॅलियों को छोड़ने का दबाव बनता रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राॅलियों को खनन अधिनियम से सीज कर दिया गया है।