फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Woman stabbed to death in kurali by son girlfriend brother

कुराली में हत्या: बहन गई थी प्रेमी के घर, नाराज भाई भी पहुंचा और प्रेमी की मां को मार दिया चाकू

Sat, 29 Aug 2026 07:36 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, कुराली
संवाद न्यूज एजेंसी, कुराली Published by: Nivedita Updated Sat, 29 Aug 2026 07:36 AM IST
सार

ओमनाथ का बेटा बिट्टू और आरोपी की बहन दोस्त थे। शुक्रवार को आरोपी की बहन ओमनाथ के घर आई हुई थी। इसकी जानकारी मिलने पर आरोपी भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि घर पहुंचते ही उसने सरोज रानी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Woman stabbed to death in kurali by son girlfriend brother
मृतका सरोज रानी - फोटो : संवाद

विस्तार

कुराली में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक ने अपनी बहन के प्रेमी के परिवार पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में प्रेमी की मां सरोज रानी की मौत हो गई, जबकि उसके पिता ओमनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ओमनाथ का बेटा बिट्टू और आरोपी की बहन दोस्त थे। शुक्रवार को आरोपी की बहन ओमनाथ के घर आई हुई थी। इसकी जानकारी मिलने पर आरोपी भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि घर पहुंचते ही उसने सरोज रानी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। पत्नी को बचाने के लिए ओमनाथ आगे आए तो आरोपी ने उन पर भी चाकू से वार कर दिया।
विज्ञापन


हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने सरोज रानी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल ओमनाथ को प्राथमिक उपचार के बाद मोहाली के एक अस्पताल में रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम संबंधों को लेकर हुई वारदात 
एसएचओ हर्ष मोहन गौतम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि वारदात प्रेम संबंधों को लेकर हुई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed