फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three reports on fraud

धोखाधड़ी में तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 02 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 02 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Three reports on fraud
धोखाधड़ी।
सहारनपुर में मिशन कंपाउंड निवासी राहुल गोयल पुत्र राकेश गोयल ने कुछ दिन पहले एसएसपी से मिलकर शिकायती पत्र सौंपा था।  उसका कहना था कि उसकी बहन स्वाति गोयल और बुआ सुमन गोयल ने प्रवीण गाबा और सुुुशील गाबा आदि के साथ मिलकर नवादा रोड पर तिरुपति गार्डन नाम से नक्शा पास कराया था।
विज्ञापन


आरोप है कि कुछ समय बाद सुशील गाबा और प्रवीण गाबा ने कई लोगों के साथ मिलकर कॉलोनी का नाम बदल दिया। साथ ही प्लाट नंबर 210 से 225 तक के सभी प्लॉट जो स्वाति और सुमन के  थे, उनका स्थान परिवर्तित करके पीछे कर दिया।
विज्ञापन


इसमें उसकी बहन स्वाति और बुआ सुमन का पता भी फर्जी दर्शाया गया। जो प्लॉट बैंक द्वारा नीलाम किए गए थे। उनमें सुशील गाबा पार्टनर था। बैंक से साज करके डिफाल्टर होने के बावजूद आधे प्लॉट अपने और अपने भाई प्रवीण गाबा के नाम करा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं, जिस आर्किटेक्ट मनजीत सिंह बजाज से तिरुपति गार्डन का नक्शा पास कराया था। उसी मनजीत सिंह द्वारा एसडीए के अधिकारियों के साथ मिलकर स्वाति गोयल का फर्जी पता अपने ऑफिस का दिखाकर फर्जी दस्तावेज तैयार करके प्रॉपर्टी को हड़पने का प्रयास किया गया है। 


पीड़ित ने सुशील और प्रवीण गाबा, मनजीत सिंह बजाज के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग की थी।  कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने सुशील गाबा, प्रवीण गाबा और मनजीत सिंह बजाज के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज की है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed