{"_id":"584c45ac4f1c1b243444af94","slug":"thousands-of-items-steak-from-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने बंद मकान से हजारों का सामान साफ किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने बंद मकान से हजारों का सामान साफ किया
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 11 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
गत्ता मिल काॅलोनी में चोरी के बाद बिखरा सामान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कुतुबशेर स्थित गत्ता कॉलोनी में एक बंद मकान में चोरों ने ताला तोड़कर घर के अंदर से हजारों रुपये का सामान चुराया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
गत्ता कॉलोनी निवासी सत्यपाल आनंद की पत्नी प्रभा आनंद लगभग तीन माह पहले अपने परिवार के साथ अमेरिका चली गईं। तीन माह से उनके मकान का ताला बंद था। शुक्रवार की रात में चोर मकान का ताला तोड़कर घर में घुस गए और एक के बाद एक करके सभी कमरों को खंगाल डाला।
चोरों ने घर में रखा कीमती सामान, कपड़े, एलईडी यहां तक कि रसोई गैस का सिलेंडर तक चोरी कर लिया। पड़ोसियों ने सुबह मकान का ताला टूटा देखा, तब चोरी का पता चला। लोगों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों को चोरी की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।