फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There was a bloody stone

खूनी संघर्ष में खूब हुआ पथराव

Sun, 18 Sep 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 18 Sep 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
There was a bloody stone
संघर्ष में हुए घायल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के नानौता में दीवार पर स्वामित्व को एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले।  दोनों पक्षों में थाने के सामने भी मारपीट हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लोगों को थाने के सामने से खदेड़ते हुए 8 को हिरासत में लिया। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों की ओर से महिला सहित छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। इस दौरान मोहल्लावासियों में अफरातफरी मच गई। दोनों पक्षों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को नगर के मोहल्ला अफगानान स्थित छोटा बाजार निवासी शमाशाद पक्ष और खुर्शीद कुरैशी पक्ष में एक दीवार पर अपनी अपनी दावेदारी को लेकर कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते कहासुनी झगड़े में बदल गई और दोनों पक्ष की ओर से लाठी डंडों और धारदार हथियारों का प्रयोग हुआ। इस दौरान एक दूसरे पर ईट-पत्थर भी बरसाएं गए। दोनों पक्षों की ओर से करीब 1 घंटा तक जमकर पत्थरबाजी चली।

इसी बीच शमाशद पक्ष के लोग थाने पर तहरीर देने के लिए गए तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें थाने के सामने ही घेर लिया और पिटाई करने लगे। थाने के बाहर झगड़े की सूचना मिलते ही एसओ मुनेंद्र सिंह ने पुलिसकर्मियों को झगड़ा करने वाले लोगों पर लाठियां भांजने का आदेश दिया।

इससे लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में लिया। संघर्ष में एक पक्ष से शाहजाह पत्नी बिलाल, बिलाल पुत्र शमशाद, शाहबाज पुत्र शमशाद और दूसरे पक्ष से उस्मान पुत्र खुर्शीद कुरैशी, शमाशाद कुरैशी, सनव्वर पुत्र शमाशाद कुरैशी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को पुलिस द्वारा सीएचसी नानौता पर भर्ती कराया गया। जहां गंभीर रूप से घायल उस्मान और सनव्वर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रैफर किया गया।  

एक पक्ष के शहजाद पुत्र शमशाद ने 5 लोगों के विरुद्ध लाठी-डंडों से पिटाई करने और दूसरे पक्ष के उस्मान पुत्र खुर्शीद ने 5 लोगों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।


थानाध्यक्ष मुनेंद्र सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही थाने के सामने झगड़ा करने के आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed