फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The two sides threw stones at Village Chhavdi

ग्राम छावड़ी में तालाब पर अवैध कब्जे को लेकर पथराव, 12 लोग घायल

Sat, 15 Oct 2016 03:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 15 Oct 2016 03:57 PM IST
विज्ञापन
The two sides threw stones at Village Chhavdi
पथराव
सहारनपुर के सरसावा के ग्राम छावड़ी में तालाब पर अवैध कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। दोनों ओर से लगभग एक घंटे तक पत्थर चले, इसमें 12 लोग घायल हो गए। पांच लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर प्रधान असगर पक्ष एवं साजिद पक्ष में जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ।

बताया जाता है कि दोनों ओर से लगभग एक घंटे तक पत्थरबाजी हुई। जिसमें दोनों ओर के लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। जिसमें पांच लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


प्रधान पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने तालाब की भूमि पर कब्जा कर रखा था। उन्होंने पुलिस और प्रशासन की मदद से तालाब को कब्जा मुक्त करा दिया था। जिस कारण साजिद पक्ष उससे रंजिश मानने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को साजिद पक्ष ने फिर से तालाब पर कब्जा करना शुरू कर दिया। जिस पर प्रधान पक्ष ने विरोध जताया। इसी विवाद में दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों ओर से थाना में तहरीर दे दी गई है। 


झगड़े में प्रधान पक्ष के सराफत, मोहसिन, महताब, शोकिन, खलील, हैदर और असगर प्रधान जबकि साजिद पक्ष की ओर से राशिद, इलियास, खालिद, माजिद और फिरोज घायल हुए हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed