{"_id":"584d97284f1c1b753a2c39ef","slug":"the-report-makes-no-mention-of-recorded-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्ज रिपोर्ट में लूट का जिक्र नहीं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दर्ज रिपोर्ट में लूट का जिक्र नहीं
Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो\ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो\ अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद में रोडवेज की अनुबंधित बस में परिचालक और यात्रियों से लूटपाट किए जाने के मामले में पुलिस ने रविवार को परिचालक की तहरीर पर दो बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लेकिन, यात्रियों से हुई लूटपाट का रिपोर्ट में कोई जिक्र नहीं किया गया है। मामले के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को काम पर लगा दिया गया है।
शनिवार की रात देवबंद से सवारियां लेकर मुजफ्फरनगर के लिए चली रोडवेज की अनुबंधित बस में पहले से सवार बदमाश ने तमंचा दिखाकर बेहट के साल्हापुर गांव निवासी परिचालक मौ. गुफरान से साढ़े सात हजार रुपये की नगदी तथा यात्रियों से आभूषण व नगदी लूट ली थी। इसके बाद बदमाश बस को रुकवाकर पीछे बाइक पर आ रहे साथी के साथ फरार हो गया था। पुलिस ने रविवार को परिचालक गुफरान की तहरीर पर लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
घटना की सूचना घलौली पुलिस चेक पोस्ट पर दी गई तो पुलिस ने परिचालक समेत यात्रियों से पूछताछ करते हुए उनके नाम पते तक लिख लिए थे। लेकिन, यात्रियों के साथ हुई लूटपाट का रिपोर्ट में कोई जिक्र नहीं किया गया है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं पुलिस ने घटना को छुपाने के लिए मीडियाकर्मियों को भी भ्रमित करने का प्रयास किया। लेकिन, परिचालक और यात्रियों से पूछताछ के बाद साफ हो गया कि चलती बस में उनके साथ लूटपाट हुई है, जिसके बाद ही पुलिस ने लूट की घटना को स्वीकार किया।
हाईवे पेट्रोलिंग की भी पोल खुली ःदेवबंद। रोडवेज की अनुबंधित बस में हुई लूटपाट को पुलिस ने हल्के में लिया। यदि समय रहते पुलिस थोड़ी चुस्ती दिखाती तो बदमाशों की घेराबंदी की जा सकती थी। साथ ही रात में हाईवे पर गश्त करने वाली हाईवे पेट्रोलिंग का भी वारदात के वक्त कुछ अता पता नहीं था। लोगों का आरोप है कि गश्त करने के बजाए पुलिसकर्मी रात में किसी भी गांव या ढाबा के बाहर गाड़ी रोककर आराम करते देखे जा सकते हैं।