फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Accused of selling bank accounts to cyber fraudsters and his associate arrested.

Bulandshahar News: साइबर ठगों को खाता बेचने के आरोपी, उसका सहयोगी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। पुलिस ने साइबर ठगों को बैंक खाता बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खाते से दो करोड़ रुपये की साइबर ठगी का लेनदेन हुआ था। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया की सिकंदराबाद शाखा में एक म्यूल अकाउंट संचालित था। इस खाते में तीन से पांच सितंबर के बीच दो करोड़ रुपये स्थानांतरित किए गए थे। इन्हीं तारीखों पर खाते से पूरी रकम निकाल ली गई।
विज्ञापन

इस म्यूल अकाउंट के खिलाफ महाराष्ट्र से पांच, कर्नाटक से एक और आंध्र प्रदेश से एक, कुल सात शिकायतें साइबर ठगी की मिली थीं। शिकायतकर्ताओं ने डिजिटल अरेस्ट कर ठगी का आरोप लगाया था। एनसीआरपी पोर्टल पर मिली शिकायत के आधार पर खाताधारक सुखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रविवार को पुलिस ने सुखपाल और उसके सहयोगी अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमीशन पर खाते का सौदा
पूछताछ में आरोपी सुखपाल ने बताया कि करीब दस माह पहले गंगा एक्सप्रेस-वे पर उसकी मुलाकात अनिल से हुई थी। अनिल ने उसे चालू बैंक खाता देने पर कमीशन देने की बात कही थी। इसके बाद सुखपाल ने अनिल को अपने खाते से संबंधित सभी दस्तावेज सौंप दिए थे। इस सौदे के एवज में सुखपाल को 95 हजार रुपये और अनिल को पांच हजार रुपये मिले थे।

अनिल ने पूछताछ में बताया कि उसने सुखपाल के खाते से संबंधित ये दस्तावेज किसी अन्य व्यक्ति को दिए थे। पुलिस अधीक्षक अपराध ने जानकारी दी कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान दो अन्य आरोपियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस अब इन अन्य साइबर ठगों की जानकारी जुटाने और उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed