फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Accused arrested for swindling 12.22 lakh by luring victims with promises of profit in share trading.

Sirsa News: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12.22 लाख रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 Oct 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 11 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for swindling 12.22 lakh by luring victims with promises of profit in share trading.
सिरसा। शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 12.22 लाख रुपये ठगने के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र निवासी प्रशांत कुमार को गिरफ्तार किया है। अदालत ने प्रशांत कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में पांच आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी प्रेम कुमार के अनुसार, रानियां थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 11 अक्तूबर 2025 को उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबरों से फोन आया। फोन करने वालों ने टेलीग्राम एप के जरिए शेयर मार्केट में निवेश कर कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। आरोपियों ने उसे एक लिंक भेजकर निवेश करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, शुरुआत में साइबर ठगों ने पीड़ित के निवेश पर मुनाफा दिखाया और कुछ रकम उसके खाते में भी भेजी। इससे उसे आरोपियों पर भरोसा हो गया और अधिक कमाई के लालच में वह लगातार निवेश करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह पीड़ित ने कुल 12 लाख 22 हजार 165 रुपये लगा दिए। जब उसने अपनी रकम वापस निकालने का प्रयास किया तो टेलीग्राम लिंक बंद मिला। इसके बाद उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला। शिकायत के आधार पर 12 अक्तूबर 2025 को साइबर क्राइम थाना सिरसा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed