फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   A woman suffered fractures in both legs after being hit by a car.

Palwal News: कार की टक्कर से महिला के दोनों पैर टूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
A woman suffered fractures in both legs after being hit by a car.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। शहर के ग्रेस अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में महिला के दोनों पैर टूट गए। घायल महिला की पहचान अलावलपुर गांव निवासी संजीदा के रूप में हुई है। उसके पति हमीद ने कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, 7 अक्टूबर को हमीद अपनी पत्नी संजीदा के साथ बेटे साद का इलाज कराने ग्रेस अस्पताल आए थे। रात करीब 8:30 बजे संजीदा पानी लेने बाहर गई थी। इसी दौरान कार ने फुटपाथ पर चल रही संजीदा को पीछे से टक्कर मार दी। आरोप है कि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस की मदद से घायल को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बाद में उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जांच अधिकारी अशोक का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed