फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   the firing between two sides, stoning in Dolikhal

ढोलीखाल में दो पक्षों में फायरिंग, पथराव

Sat, 28 Jan 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 28 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
the firing between two sides, stoning in Dolikhal
ढोलीखाल में दुकान पर कब्जे और अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों में पथराव के बाद पहुंची पीएससी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दुकान पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में मोहल्ला ढोलीखाल के बाजार में पथराव हुआ और दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई। जिससे बाजार में भगदड़ मच गई। कुछ ही मिनटों में दुकानों के शटर गिर गए और पूरा बाजार बंद हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश की। लेकिन आरोपी फरार हो गए। इस फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन


मोहल्ला ढोलीखाल में दुकान पर कब्जे एवं सामान सड़क पर रखने को लेकर काफी समय से नवाब और महबूब मक्खी परिवार के बीच विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष कई बार आमने सामने आ चुके हैं। शनिवार को एक बार फिर दोनों पक्ष उस वक्त आमने-सामने आ गए, जब पुलिस बाजार में अतिक्रमण हटवा रही थी। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई कराने का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। जिस पर दूसरी ओर से पथराव होने लगा। देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव एवं फायरिंग शुरू हो गई। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन


इससे देख बाजार में भगदड़ मच गई। दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने शुरू हो गए और बाजार पूरी तरह से बंद हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बवाल मचाने वालों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन काफी मशक्कत के बावजूद कोई भी व्यक्ति पुलिस के हाथ नहीं लग सका। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिनमें एक पक्ष के रियासत, शहंशाह, नैना, अतीक, आनू तथा दूसरे पक्ष के जमशेद, अरशद, शाहवेज तथा नौशाद शामिल है। 
थाना प्रभारी जितेंद्र कालरा का कहना है कि इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों के खिलाफ पहले ही गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।


पुलिस की लापरवाही से हुआ बवाल 
सहारनपुर। मोहल्ला ढोलीखाल में दोनों पक्षों में कई बार सड़क पर कबाड़ रखने को लेकर विवाद हो चुका है। दो बार पहले भी फायरिंग हो चुकी है। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में भी ले चुकी है, लेकिन बाद में दोनों को छोड़ दिया गया। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जिसके चलते शनिवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और फायरिंग तथा पथराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed