फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   the crook leave the cattle on the siege

घेराबंदी पर पशु छोड़ भागे बदमाश

Wed, 29 Mar 2017 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नानौता
ब्यूरो/अमर उजाला, नानौता Updated Wed, 29 Mar 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
the crook leave the cattle on the siege
अंबेहटा में मीट की दुकानों को बंद कराती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव खुड़ाना में घेर में सो रहे दो ग्रामीणों को बंधक बनाते हुए बदमाशों ने भाजपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित दो ग्रामीणों के पशु लूट लिए। जाग होने पर ग्रामीणों ने घेराबंदी की तो बदमाश सभी पशुओं को करीब 4 किलोमीटर की दूरी पर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


नानौता क्षेत्र के गांव खुडाना में सोमवार की रात करीब 1:30 बजे 6-7 बदमाश ग्रामीण कुरडीराम के घेर में घुस गए जहां कुरडीराम पुत्र पीरू और उसके ताऊ का लड़का ओमपाल पुत्र पल्टू राम सो रहे थे। 
विज्ञापन


बदमाशों ने घेर में सो रहे दोनों भाइयों को हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने कुरडीराम व ओमपाल को पास ही पड़े एक तहमद से घेर में खडे़ पेड़ से बांध दिया और घेर में बंधी दो भैंस के गले की चैन को कटर से काट कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बदमाशों ने भाजपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्ण पुंडीर के गांव के बाहर बने रठान से तीन भैंसें चोरी कर ली गई। बदमाशों के जाने के बाद बंधक दोनों भाइयों ने शोर मचा दिया। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें बंधन मुक्त करते हुए पुलिस को सूचना दी।

रात में ही काफी संख्या में ग्रामीण हाथों में लाठी-डंडे और अपने लाइसेंसी हथियार लेकर पुलिस के साथ बदमाशों का पीछा किया तो पुलिस व ग्रामीणों को पीछे आता देखकर ग्राम ठसका के जंगल में सभी पशुओं को छोड़ कर बदमाश फरार हो गए। करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस व ग्रामीणों द्वारा पशुओं को ढूंढ लिया गया। 


बढ़ती वारदातों से ग्रामीणों में रोष
लगातार नगर व क्षेत्र में बढ़ रही चोरियों की वारदातों से रणधीर सिंह, उदयवीर सिंह, प्रमोद राणा, सुधीर कुमार, आकाश गोयल, अभय प्रतापसिंह, मोहर सिंह पुंडीर, सुनील कुमार, राजेश, करण सिंह, राकेश कुमार आदि ने रोष जताया है। उन्होंने सीधे तौर पर पुलिस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि पुलिस की लापरवाही के चलते चोर व बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed