{"_id":"574e13844f1c1b2609109519","slug":"teenager-set-fire-to-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से तंग किशोरी ने खुद को आग लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ से तंग किशोरी ने खुद को आग लगाई
ब्यूरो / अमर उजाला, सहारनपुर।
Updated Wed, 01 Jun 2016 04:13 AM IST
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में रहने वाली किशोरी ने छेड़छाड़ से तंग आकर खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। किशोरी के आरोपों के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। हालांकि देर शाम तक पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
मंगलवार को पुलिस को कांशीराम कॉलोनी में एक किशोरी के जलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों और किशोरी से बात की। किशोरी ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले की ही एक महिला अक्सर उसके साथ झगड़ा करती है। आरोप लगाया कि महिला का बेटा अक्सर उससे छेड़छाड़ करता है। जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
इसके बाद किशोरी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। देहात कोतवाली प्रभारी परवेज आलम ने छेड़छाड़ की घटना से इनकार किया है। बताया कि किशोरी का पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ विवाद रहता है। मंगलवार को भी महिला ने उसे कुछ कह दिया था, जिसके बाद उसने खुद को आग लगा दी। घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन