फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tantric beaten

तांत्रिक की धुनाई कर पुलिस को सौंपा

Wed, 19 Apr 2017 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, छुटमलपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, छुटमलपुर Updated Wed, 19 Apr 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
Tantric beaten
बट्टनवाला गांव में ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया तांत्रिक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बट्टनवाला के ग्रामीणों ने सोमवार रात को गांव के शमशान घाट में जली हुई चिता पर तांत्रिक क्रिया कर रहे एक तांत्रिक को धर दबोचा। इसके बाद उसकी धुनाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पिछले तीन माह में 12 लोग मर चुके हैं और उनका मानना है कि इसकी वजह तंत्र क्रिया ही है। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


फतेहपुर थाना क्षेत्र के इस गांव में रात 10 बजे ग्रामीण नलकूप चलाने जा रहे थे कि अचानक उनकी नजर शमशान घाट पर जलती हुई चिता के पास बैठे एक व्यक्ति पर पड़ी। वह कौतुहलवश वहां पहुंचे तो अंदर का नजारा देख कर होश फाख्ता हो गए। शमशान में बैठा व्यक्ति अधजली चिता के पास तांत्रिक क्रिया कर रहा था। उसने वहां एक मुर्गे की बली दे रखी थी।
विज्ञापन


तंत्र क्रिया में प्रयोग किया जाना वाला अन्य सामान भी वहां रखा हुआ था। तांत्रिक ने ग्रामीणों को वहां देखकर भागने का प्रयास किया तो उन्होंने उसे दबोच लिया और गांव में फोन कर दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में मौके पर भीड़ जुट गई। इसके बाद तांत्रिक को गांव में ला कर उसकी धुनाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तांत्रिक को हिरासत में लिया और थाने र्ले आई। ग्रामीणों का कहना था कि पिछले तीन माह में गांव में दर्जन भर लोग अकाल मौत मर चुके हैं। इनमें से कोई बीमारी या फिर कोई सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ है। इसके लिए उन्होंने तांत्रिक की क्रिया को ही जिम्मेदार बताया।


पुलिस ने आरोपी तांत्रिक फतेहपुर के गांव मुजफ्फरपुर निवासी बलकार सिंह पुत्र पुन्ना सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी तांत्रिक क्रिया करता है। उसके पास से तंत्र क्रिया में इस्तेमाल होने वाला सामान भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed