फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Students turned robber

लुटेरा निकला छात्र

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Anonymous User Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Students turned robber
देवबंद में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान नूरपुर तिराहे पर लूट की साजिश रच रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है, जबकि उनके दो साथी भागने में कामयाब रहे। गिरफ्तार बदमाशों में एक बीए अंतिम वर्ष का छात्र है। गिरफ्तार आरोपियों ने बड़गांव रोड पर 31 जनवरी को ट्रैक्टर लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


कोतवाल विजय प्रकाश ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात कुछ बदमाशों द्वारा नूरपुर तिराहे पर लूट की वारदात को अंजाम देने की जानकारी मिली थी। बिना नंबर की कार में बैठे बदमाशों ने शुगर मिल पर पहुंचते ही पुलिस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस टीम ने स्वयं को बचाते हुए तीन बदमाशों को तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो बदमाश पुलिस पर फायर करते हुए कार द्वारा भागने में सफल रहे। पकड़े गए बदमाशों में शामली जिले के भैंसानी थानाभवन निवासी  शोएब पुत्र मेहंदी, इसरान पुत्र फारूख और राशिद उर्फ शाहिद पुत्र आस मोहम्मद उर्फ सुगडा निवासी शामली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भागने वाले बदमाशों का नाम फिरोज व गोपाल बताया गया है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि 31 जनवरी की रात्रि उन्होंने अपने साथियों के साथ नूनाबड़ी (बड़गांव) निवासी मुबारिक से उसका ट्रैक्टर ट्राली लूटा था। कोतवाल ने बताया में लूटा गया ट्रैक्टर ट्राली एक मामले में आरोपी नसीम व हामिद से कुछ दिन पूर्व बरामद किया गया था।


फरार बदमाशों ने अदालत द्वारा 82 की कार्रवाई के उपरांत एसएसपी ने 2500-2500 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में एक राशिद मेरठ के एक डिग्री कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष का छात्र है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस को 315 बोर का एक तमंचा, लूटा गया मोबाइल, ट्रैक्टर की आरसी और एक पहचान पत्र बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed