फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Student abducted from Saharanpur, organically

सहारनपुर से 12वीं की छात्रा का अपहरण, बवाल

Thu, 29 Sep 2016 04:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 29 Sep 2016 04:27 PM IST
विज्ञापन
Student abducted from Saharanpur, organically
बस में तोड़फोड़ करते युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में टेंपो से स्कूल जा रही एक कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा का कोर्ट रोड पर वैन में सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पहले कॉलेज में हंगामा किया।
विज्ञापन


उसके बाद हसनपुर चौकी पहुंचकर दिल्ली हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान भीड़ ने वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर पथराव किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन


छात्रा के पिता ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, एक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।बृहस्पतिवार को हसनपुर चौकी क्षेत्र की कक्षा 12वीं की एक छात्रा, सहेली के साथ घर से टेंपो में बैठकर बृहस्पतिवार सुबह लगभग आठ बजे गिल
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनी स्थित कॉलेज जा रही थी। वह कोर्ट रोड पर हाथी गेट के सामने टेंपो से उतरी। आरोप है कि तभी उसके पास एक मारुति वैन आकर रुकी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वैन में सवार युवकों ने छात्रा को अंदर खींच लिया और भाग निकले।

छात्रा की सहेली ने इसकी सूचना पहले कॉलेज और फिर तुरंत घर पहुंचकर दी। सूचना मिलते ही मोहल्ले के लोग एकत्रित होकर कॉलेज में पहुंचे और हंगामा किया।

इसके बाद लोगों ने हसनपुर चुंगी पर पहुंचकर दिल्ली रोड पर जाम लगा दिया। भीड़ ने वहां से गुजर रही रोडवेज बस यूपी-19टी 0296 में तोड़फोड़ शुरू कर दी। बस पर पथराव किया गया।

इससे बस में सवार यात्रियों में भगदड़ मच गई। लोग बस छोड़कर भाग खड़े हुए। आरोप है कि भीड़ ने चालक और परिचालक को बस से उतारकर जमकर पीटा, परिचालक की टिकट मशीन तोड़ दी। परिचालक का आरोप है कि भीड़ ने उसके बैग में रखे पैसे भी लूट लिए।

इसके बाद आक्रोशित लोगों ने वहां से गुजर रहे अन्य वाहनों में भी तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाठी भांज कर लोगों को दौड़ाया। कुछ ही देर में पीएसी एवं कई अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामला नियंत्रण में किया।

पुलिस ने जाम और तोड़फोड़ के आरोप में छह से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया। जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। अपहरण के मामले में छात्रा के पिता ने थाना सदर में अज्ञात चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।


अपहरण की सूचना पर आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस ने पूरे जिले में जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया। मगर, देर शाम तक अपहृत छात्रा का कोई पता नहीं चल पाया।

इस मामले में परिजनों की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। हमारी जांच में अब तक अपहरण की बात सामने नहीं आई है। हम पूरी जांच कर रहे हैं और जल्द ही लड़की की बरामदगी कर ली जाएगी। सड़क पर बवाल करने वालों की पहचान की जा रही है। - मनोज तिवारी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed