फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SP leader murdered brother called from home

घर से बुलाकर सपा नेता के भाई की हत्या

Tue, 15 Sep 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 15 Sep 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
SP leader murdered brother called from home
सहारनपुर दिल्ली रोड पर स्थित गांव मवी कलां निवासी सपा नेता अब्दुल गफ्फूर के चचेरे भाई हारून की घर से फोन पर बुलाने के बाद सोमवार रात गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। घर न पहुंचने पर काफी खोजबीन के बाद हारून का शव आवास विकास की नई विकसित कॉलोनी में पड़ा मिला। उसको दो गोलियां मारी गई थीं, जबकि उसके एक हाथ की एक उंगली भी कटी हुई मिली।
विज्ञापन


पुलिस फोर्स और अफसरों के पहुंचने के बाद भी ग्रामीणों ने काफी देर शव नहीं उठने दिया। काफी हंगामे और विरोध के बीच बड़ी मशक्कत के बाद शव जिला अस्पताल भिजवाया गया। यहां मृत घोषित होने के बाद मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


मवी कलां निवासी अली हसन ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे और सपा नेता अब्दुल गफ्फूर के चचेरे भाई हारून के पास शाम साढ़े छह बजे उसकी दुकान पर ही एक फोन और एसएमएस आया था। इसके बाद हारून बाइक पर यह कहकर चला गया कि उसका कोई इंतजार कर रहा है। कई घंटे बाद भी जब वह नहीं लौटा तो उसे ढूंढना शुरू किया। आवास विकास की प्रस्तावित नई विकसित कॉलोनी में रात करीब साढ़े दस बजे हारून का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी छाती और कूल्हे में गोली लगी थी। एक हाथ की उंगली कटी मिली। मौके से उसकी बाइक और मोबाइल गायब मिला। युवक की मौत से गुस्साए परिजनों और मवीकलां के अन्य ग्रामीणों ने घटना के विरोध में शव के पास ही हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर सदर प्रभारी एके सिंह की अगुवाई में पुलिस फोर्स पहुंची। कुछ देर बाद ही सीओ द्वितीय अमित नागर, एसपी सिटी महेंद्र सिंह यादव भी पहुंचे।

सपा नेता शाजान मसूद, मजाहिर हसन मुखिया, डॉ. रागिब अंजुम और युवजन सभा के अध्यक्ष वसीम राणा समेत अन्य नेताओं ने भी हत्या पर गहरा रोष जताया। शाजान मसूद ने तत्काल एसएसपी से बात कर इस मामले में खुलासे और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस अफसरों ने ग्रामीणों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस रात 12.55 बजे युवक के शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। वहां उसे मृत घोषित कर शव मॉर्चरी में रखवा दिया गया। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के हवाले किया गया।

पुलिस और डॉग स्क्वॉड टीम ने रात भर की छानबीन
पुलिस और डॉग स्क्वॉड सहित सभी टीमों ने रातभर मवी कलां से लेकर आवास विकास तक के कई इलाकों में छानबीन की। हत्याकांड को अंजाम देने वालों का कोई सुराग नहीं मिला। टीमें यह भी पता लगाने में जुटी रहीं कि हारून की हत्या में कितने लोगों का हाथ रहा है और इसका मुख्य कारण क्या रहा होगा। पुलिस सूत्रों की माने तो हत्या के कारणों की जांच में किसी रंजिश या महिला से संबंध की स्थिति को भी देखा जा रहा है।


हत्याकांड में किसी की परिचित की ही भूमिका अहम
एसपी सिटी महेंद्र सिंह यादव के मुताबिक इस हत्याकांड में किसी परिचित की ही भूमिका अहम लग रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि किसी शख्स का फोन और एसएमएस आने पर हारून तुरंत ही बाइक उठाकर चल दिया था। अब यह देखा जा रहा है कि हारून को फोन पर बुलाने का क्या मकसद था और उसके जाने के बाद क्या परिस्थितियां बनी कि उसकी हत्या की गई। उन्होंने दावा किया कि हत्याकांड का खुलासा कर जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed