फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sonu was killed in immoral relations

अनैतिक संबंधों में मारा गया सोनू

Sun, 02 Oct 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 02 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Sonu was killed in immoral relations
हत्या का खुलासा करते एसपी सिटी संजय ‌सिंह। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में  रेलवे कालोनी के मैदान में 28 सितंबर की रात में चाकू से गोदकर की गई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मरने वाला जाटव नगर का सोनू था, जिसकी हत्या अनैतिक संबंधों के चलते उसके ही कर्मचारी शुभम ने की थी। पुलिस के अनुसार आरोपी शुभम, सोनू की शादी का विरोध कर रहा था। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर चाकू एवं सोनू के         टूटे दो मोबाइल भी बरामद किए। 
विज्ञापन

एसपी सिटी संजय सिंह ने पत्रकार वार्ता कर घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ में शुभम ने बताया की शुभम (18) और सोनू (30) के बीच चार वर्षों से अनैतिक संबंध थे। सोनू की शादी होने वाली थी, इसी बात से वह काफी परेशान था। सोनू उससे दूर-दूर रहने लगा था। यह उसे अच्छा नहीं लग रहा था । 28 सितंबर की रात दोनों ने कोर्ट रोड स्थित मॉडल शॉप पर शराब पी और दोनों ने साथ में खाना खाया। फिर दोनों सुनसान स्थान पर रेलवे कॉलोनी के मैदान में पहुंचे। वहां शुभम ने सोनू से अपनी शादी      तोड़ने के लिए कहा, लेकिन उसने इंकार कर दिया। इस पर शुभम ने छुरे से सोनू की गर्दन, शरीर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया।
विज्ञापन

शुभम का उस्ताद भी था सोनू ः 
शुभम ने बताया कि सोनू ने ही उसे जूते का काम सिखाया। वह 14 साल की उम्र से ही सोनू के साथ जूते बनाने का काम सीखने में लगा था। सुंदर होने पर सोनू ने उसके साथ संबंध बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed