{"_id":"573a151e4f1c1b6c17ac7f65","slug":"shot-milk-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारकर दूध कारोबारी की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली मारकर दूध कारोबारी की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, तीतरो
Updated Tue, 17 May 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने जामा मस्जिद के निकट दुकान पर दूध बेच रहे दूधिया को सोमवार को देर शाम गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल दूधिये को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन पुलिस के आने से पहले ही परिजन उसे हायर सेंटर ले गये। जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
मोहल्ला अफगानान कला निवासी बादुल्ला खान का 35 वर्षीय बेटा आदिल खान जामा मस्जिद के नीचे दूध बेचने का काम करता है। आदिल अपनी दुकान पर शाम के समय बैठा था। तभी उसके उपर तमंचे से फायर झोंक दिया गया। गोली लगने से आदिल गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच गोली चलाने के बाद आरोपी भाग निकला। गोली युवक के पेट को चीरती हुई निकल गई।
आदिल खान की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। क्षेत्र में गोली चलने की आवाज सुनकर दहशत फैल गई और लोग अपने अपने घरों से बाहर आ गए। उसे लोग प्राथमिक केन्द्र में ले गए। वहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर, परिजनों में कोहराम मच गया। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि दूध व्यवसायी की क्षेत्र में किसी से रंजिश थी। काफी दिनों का इनमें विवाद था। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आ गई। एसओ तीतरो ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बताया कि आदिल का दूसरे किसी से विवाद था। मामले की पड़ताल की जा रही है।