सार्जेंट ने बेटी को बनाया हवस का शिकार
देहात कोतवाली क्षेत्र में एयर फोर्स में तैनात एक सार्जेंट का परिवार रहता है। आरोपी सार्जेंट (मिसाइल फिल्टर) की पोस्टिंग पहले दिल्ली और उसके बाद जामनगर गुजरात में रही।
अपनी मां के साथ देहात कोतवाली पहुंची पीड़िता ने पिता पर जो आरोप लगाए, उन्हें सुनकर कोतवाल भी हैरान रह गए। पीड़िता ने अपने पिता पर उसके साथ अनेक बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
बताया कि वह किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते थे। पीड़िता की मां ने बताया कि उन्होंने जामनगर के संबंधित थाने में भी मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
इसके बाद वह सहारनपुर पहुंचे जहां उन्होंने सीओ को अपनी पीड़ा बताई। सीओ ने उन्हें देहात कोतवाली भेजा। पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बच्ची द्वारा अपने पिता पर दुष्कर्म के आरोप लगाने का मामला गंभीर है। मामले में सेना की ओर से भी जांच हो चुकी है। शिकायत मिलने के बाद जामनगर की पुलिस से भी संपर्क किया गया था, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संभवत: बुधवार को पीड़िता का मेडिकल करा दिया जाएगा। - पीयूष दीक्षित, देहात कोतवाली प्रभारी।