फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saraf caught buying gold loot

लूट का सोना खरीदकर फंसे सराफ

Tue, 03 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 03 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Saraf caught buying gold loot
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में लूट का सोना खरीदने के आरोप में शहर के दो सराफा व्यापारी पिता-पुत्र को मध्य प्रदेश पुलिस ने सराफा बाजार में छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मध्यप्रदेश के शहर बुरहानपुर में लूट के आरोपी खाताखेड़ी निवासी सद्दाम की निशानदेही पर यह कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार दो माह पूर्व ग्राम खाताखेड़ी निवासी सद्दाम ने मध्यप्रदेश के शहर बुरहानपुर में लूट की थी।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह मध्य प्रदेश पुलिस सद्दाम को तलाशते हुए सहारनपुर तक पहुंच गई थी और सद्दाम को खाताखेड़ी से गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई। पूछताछ में सद्दाम ने लूटे आभूषण सहारनपुर के सराफ को बेचने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस ने सद्दाम की निशानदेही पर नखासा बाजार स्थित छापा मारा। जिससे सराफ बाजार में हड़कंप मच गया। छापा लगते ही दुकान पर भारी भीड़ लग गई। बताया जाता है कि कुछ लोगों ने विरोध भी किया।

पुलिस के समझाने पर लोग शांत हुए। मध्यप्रदेश पुलिस ने सराफ और उनके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया और नगर कोतवाली लेकर पहुंची। दोनों सराफा व्यापारियों को शाम तक नगर कोतवाली में ही बैठाए रखा गया था।


ट्रेन में महिला के आभूषण चोरी, लेबर कालोनी निवासी गुरमीत ने जीआरपी में तहरीर दी है कि उसकी बहन अपने बच्चों के साथ पंजाब से सहारनपुर आ रही थी। रास्ते में चोरों ने उसके सूटकेस से आभूषण चोरी कर लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed