फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur police have busted illegal weapons factory and four accused arrested

UP: चुनाव से पहले अवैध हथियारों की फैक्टरी का पर्दाफाश, चार शातिर गिरफ्तार, बंदूकें और तमंचे-कारतूस बरामद

Thu, 14 Mar 2024 06:08 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 Mar 2024 06:08 PM IST
सार

Saharanpur News : चुनाव से पहले सहारनपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध हथियारों की फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। इस दौरान चार शातिरों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Saharanpur police have busted illegal weapons factory and four accused arrested
सहारनपुर पुलिस ने आरोपी पकड़े। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था में जुटी सहारनपुर पुलिस ने कोतवाली नकुड़ के गांव आसराखेड़ी से अवैध हथियारों की फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से बंदूकें, तमंचे, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए। आरोपियों के पांच साथी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि कोतवाली नकुड़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान गंगोह तिराहे से मुकुल निवासी गांव आसराखेड़ी, कृष्णपाल और उत्तम निवासी चंद्रपालखेड़ी को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर तीन तमंचे और कारतूस बरामद हुए।

विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गांव आसराखेड़ी में बंद पड़े ईंट के भट्टे में मुर्तजा निवासी गांव रसूलपुर और आशू निवासी आसराखेड़ी एक माह से अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी चला रहे हैं। इन दोनों से उन्होंने तमंचे और कारतूस खरीदे थे। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर मुर्तजा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी आशू फरार हो गया।

आशू के अलावा आरोपियों के अन्य चार साथी और हैं, जो हथियार बेचने का काम करते थे। कमीशन पर आरोपी खरीदार तक हथियार पहुंचाते थे। कोतवाली नकुड़ में आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। फरार पांच आरोपियों को पकड़ने को पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन

हथियार बनाने में माहिर है मुर्तजा और आशू, लगेगी गैंगस्टर
आरोपी अनपढ़ हैं। मुर्तजा और आशू हथियार बनाने में माहिर हैं। थाना सरसावा पुलिस ने मुर्तजा को भी हथियार बनाते पकड़ा था। दोनों के खिलाफ अलग-अलग थानों में आर्म्स एक्ट के कई केस दर्ज हैं। ज्यादातर हथियार आरोपियों ने युवाओं को बेचे हैं। पुलिस आरोपियों पर गैंगस्टर का केस भी दर्ज करेगी। आरोपी उत्तम के अलावा सभी आरोपियों के अपराधिक इतिहास है।

यह भी पढ़ें: अपनों से किनारा गैरों का सहारा: मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर  प्रत्याशी को लेकर असमंजस में बसपा

यह हुई बरामदगी, चार हजार में तमंचा, 15 हजार बेचते थे बंदूक
आरोपियों के पास से 12 बोर की पांच देशी बंदूक, छह तमंचे, एक अधबना तमंचा, दो नाल, आठ कारतूस, 34 खोखे, अवैध शस्त्र बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए हैं। आरोपी चार हजार में तमंचा और 15 हजार में बंदूक बेचते थे।

यह भी पढ़ें: सियासत: भाजपा ने वेस्ट UP की चार सीटों पर नहीं खोले पत्ते, सस्पेंस बरकरार, दावेदार हो रहे बेकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed