फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Missing 12-year-old girl found in neighbor's room; teenager detained.

Chandigarh News: लापता 12 वर्षीय बच्ची पड़ोसी के कमरे से मिली, किशोर हिरासत में

Wed, 09 Sep 2026 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Missing 12-year-old girl found in neighbor's room; teenager detained.

विज्ञापन
मनीमाजरा। इंदिरा कॉलोनी से सोमवार रात लापता हुई 12 वर्षीय बच्ची मंगलवार दोपहर पड़ोसी के कमरे से बरामद हुई। पुलिस ने मौके से एक नाबालिग किशोर को हिरासत में लिया है। बच्ची के पिता ने युवक पर बेटी को अगवा कर जबरन बेसुध हालत में कमरे में रखने का आरोप लगाया है। आईटी पार्क थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बच्ची पड़ोस के मकान में है।
टीम मौके पर पहुंची तो कमरे के बाहर कुंडा लगा था। अंदर बच्ची सेल्फ पर बेसुध मिली। उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। बच्ची ने पुलिस को बताया कि वह रात में बाथरूम के लिए बाहर गई थी। लौटते समय पड़ोसी युवक ने पानी मांगा। मना करने पर उसके मुंह पर कपड़ा रखकर अगवा कर लिया। बच्ची ने कहा कि इसके बाद उसे क्या हुआ, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

उधर, मंगलवार देर रात सिविल अस्पताल मनीमाजरा में परिजन व कॉलोनी के लोगों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि पुलिस सुनवाई कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक को बचाने की कोशिश कर रही है। वहीं, डिप्टी मेयर सुमन शर्मा भी मौके पर पहुंचीं और उन्होंने लोगों को समझाया और डीएसपी से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने पुलिस पर लगाए आरोप
पिता ने पुलिस पर उनके और बच्ची के हस्ताक्षर करवाकर डांटने और कार्रवाई की जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बच्ची ने बताया कि उसके साथ कुकर्म नहीं हुआ। पिता के मुताबिक आरोपी की उम्र 18 नहीं, करीब 20 साल है। पुलिस ने रात में अपहरण का मामला दर्ज किया था। अब बच्ची के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच जारी है। देर रात तक पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed